IMD Heavy Rain: भारी बारिश की चेतावनी, 5-6-7-8-9 जून को इन राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का खतरा

punjabkesari.in Thursday, Jun 05, 2025 - 09:32 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है। 5 से 9 जून तक, देश के कई हिस्सों में तेज़ बारिश, आंधी-तूफान और तेज़ हवाओं की संभावना जताई गई है। खासतौर पर उत्तर-पूर्व भारत, मध्य भारत और दक्षिणी राज्यों के लिए अगले कुछ दिन चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। IMD के अनुसार, यह बारिश पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से हो रही है, जो मानसून की धीमी रफ्तार के बावजूद मौसम को सक्रिय बना रहा है।

भारी बारिश की चेतावनी

  • अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम: 5 जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना।

  • असम-मेघालय: 5 और 6 जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना।

  • उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम: अगले 7 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।

  • मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र, ओडिशा, झारखंड: 5 से 9 जून के दौरान अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना।

 आंधी-तूफान और तेज़ हवाओं का अलर्ट

  • केरल, माहे, तटीय कर्नाटक: अगले 7 दिनों के दौरान कई स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना। कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश और गरज के साथ तूफान, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना।

  • तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक: 5-7 जून के दौरान 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना।

  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड: कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना। गरज के साथ बौछारें, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने की संभावना।

तापमान में वृद्धि की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है, उसके बाद कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News