अमरनाथ यात्रा के लिए जबलपुर - श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय

punjabkesari.in Sunday, Aug 18, 2024 - 07:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क (रघुनंदन पराशर) : रेल मंत्रालय ने रेल यात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए जबलपुर जंक्शन और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच अमरनाथ यात्रा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। सूत्रों के अनुसार ट्रेन संख्या  01707 जबलपुर जंक्शन से प्रत्येक सोमवार 2 सितंबर से 28 अक्टूबर तक और ट्रेन संख्या 01708 श्री माता वैष्णो देवी  कटड़ा से प्रत्येक मंगलवार को 3 सितम्बर से 29 अक्टूबर तक चलेगी।

इस ट्रेन का ठहराव कटनी, मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर जंक्शन, मुरेना,आगरा कैंट, मथुरा, फरीदाबाद, हज़रत निज़ामुद्दीन जंक्शन,न‌ई दिल्ली, शकूर बस्ती, रोहतक, जींद,जाखल, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी व तुषार महाजन स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव रहेगा। इस ट्रेन के चलने से जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश राज्यों सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लाभ मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News