बंगाल का  दृश्य देखकर कांप उठी रूह, ममता जी कुछ तो गरिमा रखिए: संबित पात्रा

punjabkesari.in Tuesday, May 04, 2021 - 12:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क:पश्चिम बंगाल में चुनावी नजीतों के बाद हुई आगजनी को लेकर संबित पात्रा ने ममता सरकार पर बड़ा हमला बाला। उन्होंने कहा कि बंगाल में जो मंजर आज हम देख रहे हैं, उस पर विश्वास नहीं होता। आज तक ऐसा मंजर किसी चुनाव के बाद, हिन्दुस्तान ने कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि ऐसे दृश्य देखकर रूह कांप उठती है


हमारे कार्यकर्ता लगा रही मदद की गुहार: पात्रा

  • लोगों के घर में आग लगा दी गई है, घर तोड़े जा रहे हैं, कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है।
  • वहां का प्रशासन संपूर्ण रूप से चरमरा गया है।
  • हमारे कार्यकर्ता हर घड़ी हमारे नेताओं को फोन करके गुहार लगा रहे हैं कि हमें बचा लीजिए। हमें, हमारे घर वालों को मारा जा रहा है।
  • बंगाल में जो कुछ आज हो रहा है वो राज्य के प्रशासन द्वारा प्रायोजित हिंसा, क्रूरता है। 


ममता से पूछे कई सवाल

  • ममता जी आप जीत में गरिमा रखिए। आप खुद एक महिला मुख्यमंत्री हैं। 
  • जिन माताओं के साथ आज बलात्कार हो रहा है, जिन बेटियों को घर से निकालकर मारा जा रहा है, क्या वो बंगाल की बेटी नहीं हैं?
  • क्या उनके साथ ऐसा व्यवहार होना चाहिए?
  • ममता जी ने चुनाव से पहले भाषण देते हुए कहा था कि चुनाव समाप्त होने के बाद CRPF तो वापस चली जाएगी, उसके बाद का समय TMC का होगा, हम भी देखेंगे।
  • आज पूरा हिंदुस्तान और विश्व देख रहा है कि बंगाल में क्या हो रहा है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News