12 नवंबर का मौसम: दिल्लीवालों सावधान! वेदर को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट, इन इलाकों में हो सकती है बारिश
punjabkesari.in Tuesday, Nov 11, 2025 - 06:07 PM (IST)
नेशनल डेस्क: देशभर में हल्की सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में IMD ने एक ओर 5 राज्यों के लिए भीषण शीत लहर का अलर्ट जारी किया है, वहीं दूसरी ओर दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। 12 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भीषण शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर शीत लहर की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा 12 से 14 नवंबर से पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिणी राज्यों में बारिश की संभावना
देश के दक्षिणी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, और ओडिशा में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। इस बारिश के कारण इन राज्यों में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। समुद्र किनारे रहने वाले मछुआरों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
