DA Hike 2026: जनवरी से महंगाई भत्ता बढ़ेगा! DA 58% से बढ़कर 60% तय

punjabkesari.in Wednesday, Jan 07, 2026 - 01:38 PM (IST)

नई दिल्ली: जनवरी 2026 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत मिलने वाली है। अधिकारियों और विशेषज्ञों के अनुमान के मुताबिक महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी लगभग पक्की मानी जा रही है। इसका मतलब यह हुआ कि सरकारी कर्मचारियों और रिटायर्ड पेंशनर्स की सैलरी व पेंशन में अब बढ़ोतरी हो जाएगी। वर्तमान में कर्मचारियों को 58% DA मिल रहा है, जो बढ़कर 60% हो जाएगा।

DA कैलकुलेशन का आधार
महंगाई भत्ता तय करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI-IW) नवंबर 2025 में 148.2 पर पहुंच गया है। 7वें वेतन आयोग के नियमों के अनुसार पिछले 12 महीनों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का औसत लेकर DA तय किया जाता है। इसमें रोजमर्रा की चीजों जैसे खाने-पीने, ट्रांसपोर्ट, रहने और हेल्थ सर्विस पर होने वाले खर्च शामिल होते हैं।

विशेषज्ञों का क्या कहना है
जुलाई से नवंबर 2025 तक का डेटा लगातार ऊपर गया है। नवंबर का डेटा दिखाता है कि महंगाई भत्ता 59.93% तक पहुंच चुका है, जिससे साफ तौर पर पता चलता है कि DA अब 60% के करीब है। दिसंबर 2025 का इंडेक्स जारी होने वाला है, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि औसत DA 60% के स्तर पर ही रहेगा। अगर इंडेक्स थोड़ी गिरावट भी दिखाए, तो भी बढ़ोतरी 60% पर बनी रहेगी।

कब आएगी आधिकारिक घोषणा?
सरकार हमेशा महंगाई भत्ते की घोषणा पूरे अंकों में करती है। इसलिए 60.00% से 60.99% के बीच के आंकड़े को अंततः 60% माना जाएगा। हालांकि ये बढ़ी हुई दरें 1 जनवरी 2026 से लागू होंगी, आधिकारिक नोटिफिकेशन मार्च या अप्रैल में जारी होने की संभावना है। कर्मचारियों को जनवरी से नोटिफिकेशन तक का अंतर एरियर के रूप में मिलेगा।

यह बढ़ोतरी खास इसलिए भी है क्योंकि 8वें वेतन आयोग का नया साइकिल 1 जनवरी 2026 से शुरू होने वाला माना जा रहा है। कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए यह समय बढ़ी हुई महंगाई से राहत पाने का अच्छा मौका साबित होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News