LPG सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल हुआ ₹115 महंगा, बढ़े हुए दामों पर पवन खेड़ा बोले, कहा- हरदीप पुरी की बातों पर विश्वास न करें
punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 11:40 AM (IST)
LPG Price Hike: देशभर में आम जनता की रसोई पर महंगाई की नई मार पड़ी है। शनिवार से घरेलू और कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडरों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में ₹60 का इजाफा हुआ है, जबकि 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹115 बढ़ गई है।
प्रमुख शहरों में नई दरें (14.2 किग्रा घरेलू सिलेंडर)
|
शहर |
पुरानी दर |
नई दर |
|---|---|---|
|
दिल्ली |
₹853 |
₹913 |
|
मुंबई |
₹852.50 |
₹912.50 |
|
कोलकाता |
₹879 |
₹939 |
|
चेन्नई |
₹868.50 |
₹928.50 |
<
Yesterday, @HardeepSPuri said:
— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) March 7, 2026
“Our priority is to ensure availability of affordable and sustainable fuel for our citizens, and we are doing it comfortably.”
Today, domestic LPG prices have been hiked by ₹60, and commercial cylinder prices by ₹115.
Never believe a word of… pic.twitter.com/HMZSafa3kl
>
पवन खेड़ा ने हरदीप पुरी पर बोला तीखा हमला
कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने इस मूल्य वृद्धि को लेकर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को आड़े हाथों लिया है। खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर तंज कसते हुए लिखा: "कल हरदीप पुरी ने कहा था कि हमारी प्राथमिकता नागरिकों को किफायती ईंधन सुनिश्चित करना है। आज घरेलू LPG ₹60 और कमर्शियल ₹115 महंगा हो गया। हरदीप सिंह पुरी की एक भी बात पर कभी भरोसा न करें।"
मंत्री का पिछला बयान और विवाद
यह विवाद केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के उस बयान के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बावजूद भारत में ऊर्जा संकट से इनकार किया था। उन्होंने शुक्रवार को पोस्ट किया था कि भारत में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, अगले ही दिन कीमतों में हुई इस वृद्धि ने विपक्ष को हमला करने का मौका दे दिया है।
आम आदमी पर असर
अप्रैल 2025 के बाद यह घरेलू गैस की कीमतों में पहला बड़ा बदलाव है। पिछले लगभग एक साल से दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत ₹853 पर स्थिर थी। अब अचानक हुई इस बढ़ोतरी से न केवल घरेलू बजट बिगड़ेगा, बल्कि कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से बाहर खाना-पीना भी महंगा हो सकता है।
