Cyclonic Yagi: भारत की और बढ़ रहा है चक्रवाती यागी, मानसून की विदाई में देरी, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

punjabkesari.in Tuesday, Sep 17, 2024 - 08:09 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  इस साल 2024 में भारत में जमकर बारिश हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 13 सितंबर तक इस साल औसत से 9 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। इसका असर सब्जियों और दूध की खुदरा कीमतों पर पड़ सकता है, जिनमें कमी देखने को मिल सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है कि मानसून की विदाई में अभी कुछ समय लगेगा।

मानसून की विदाई में देरी

आईएमडी के मुताबिक, मानसून 19 से 25 सितंबर के बीच वापस लौटना शुरू हो जाएगा। हालांकि, कुछ स्थानों पर अभी भी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि गंगीय पश्चिम बंगाल पर बने गहन अवदाब के उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने के कारण झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक तेज बारिश की संभावना है।

चक्रवात यागी का खतरा

इन दिनों चीन में तबाही मचाने वाला तूफानी चक्रवात यागी भारत की ओर बढ़ रहा है। इसके कारण बंगाल की खाड़ी में एक डीप डिप्रेशन बन चुका है। यह चक्रवात तेज बारिश और बाढ़ की स्थिति पैदा कर सकता है। वर्तमान में, यह चक्रवात पश्चिम बंगाल से 60 किलोमीटर दूर पश्चिम, जमशेदपुर से 170 किलोमीटर पूर्व, और रांची से 270 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व की ओर स्थित है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

आईएमडी के अनुसार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, और सिक्किम में तेज बारिश हो सकती है। इस चक्रवात की गतिविधियों के चलते इन राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News