Rain alert: Delhi-NCR में ठंड-कोहरे का खतरा, IMD का अलर्ट- एक्टिव होने वाला दूसरा बड़ा साइक्लोन, भारी बारिश की चेतावनी

punjabkesari.in Saturday, Nov 22, 2025 - 09:05 AM (IST)

नेशनल डेस्क: नवंबर का महीना अपने अंतिम चरण में है और देश के कई हिस्सों में ठंड की तीव्रता बढ़ रही है। शुष्क मौसम और सुबह-शाम की कड़ाके की ठंड ने आम लोगों के लिए अलर्ट की घंटी बजा दी है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवाती तूफान ‘सेन्योर’ सक्रिय होने वाला है, जो 24 नवंबर तक और मजबूत होने की संभावना रखता है।

पिछले महीने उठे तूफान मोन्था की तरह यह भी समुद्री तटों और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश और तेज हवाओं का कारण बन सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 नवंबर को दक्षिण अंडमान सागर में निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जो 24 नवंबर तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन में बदल सकता है।

Daily Weather Briefing English (21.11.2025)

A Low Pressure area is likely to form over South Andaman Sea on 22nd & intensify into depression over southeast Bay of Bengal around 24th November.

YouTube : https://t.co/81HQIvkjnX
Facebook : https://t.co/Ihj6TrfAy8

Get… pic.twitter.com/xuf0ViNBB1

— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 21, 2025

कहां-कहां बढ़ेगा खतरा

  • अंडमान-निकोबार: 23-25 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना। 25 नवंबर को हवाओं की रफ्तार 40–50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

  • तमिलनाडु, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम/रायलसीमा: 22-24 नवंबर को तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना। 24 नवंबर को तूफानी हवाओं की रफ्तार 50–60 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।

IMD ने चेतावनी दी है कि यह तूफान मानसून के बाद बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होने वाला दूसरा बड़ा चक्रवात है। इसे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने नाम दिया है।

देश के अन्य हिस्सों में मौसम का हाल

 

देश के अन्य हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग रहेगा। पश्चिम और मध्य भारत में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है, जिससे सुबह-शाम की ठिठुरन थोड़ी कम महसूस हो सकती है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में ठंड के असर के चलते न्यूनतम तापमान 2–4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे कड़ाके की सर्दी बने रहने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में घना कोहरा छाने की उम्मीद है, जो यातायात और दृश्यता को प्रभावित कर सकता है।

दिल्ली का मौसम और वायु गुणवत्ता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोहरे और शीतलहर का प्रभाव बढ़ा हुआ है। स्मॉग की मोटी चादर ने वायु प्रदूषण को गंभीर स्थिति में ला दिया है, और 22 नवंबर को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 359 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। राजधानी में अधिकतम तापमान 28.2°C और न्यूनतम 11.2°C रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में सुबह-शाम कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे ठिठुरन और बढ़ जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News