चंडीगढ़ पुलिस की ऐसी तैयारी, जिसे देख डर से कांपेंगे चोर, आप भी देखिए

punjabkesari.in Thursday, Nov 03, 2016 - 09:36 PM (IST)

चंडीगढ़, (संदीप): पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को साइबर क्राइम की जांच से संबधित गुर सिखाने के उदेश्य से पुलिस लाइन में कार्यशाला लगाई गई। साइबर क्राइम एंड ए.टी.एम. फ्रॉड विषय पर आयोजित इस कार्याशाला में करीब 200 पुलिस अधिकारी और कर्मियों ने भाग लिया, जिसमें कांस्टेबल से लेकर इंस्पैंक्टर रैंक तक के कर्मी व अधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला के दौरान सैंट्रल डिटैक्टिव स्कूल के फैकल्टी ऑफ साइबर क्राइम गुरचरण सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहे। 
गुरचरण सिंह ने पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को बताया की आधुनिक तकनिक और उपकरणों का प्रयोग कर कैसे साइबर क्राइम से संबधित मामलों की जांच कर उन्हें सुलझाया जाता है। साथ ही उन्होनें इन्फारमेशन टैक्नोलॉजी एक्ट 2008 में मौजूद समय में किए गए संसोधन के बारे में भी जानकारी दी। कार्यशाला का आयोजन आई.जी. तेजिंद्र सिंह लूथरा के आदेशानुसार एस.पी. आपरेशन रवि कुमार की सुपरविजन में किया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News