दगाबाज पाकिस्तान उड़ी में कर रहा ताबड़तोड़ गोलीबारी, सिविल नागरिक घायल

punjabkesari.in Friday, Mar 01, 2019 - 01:52 PM (IST)

श्रीनगर : शांति की बातें करने और युद्ध को टालने की सलाह देने वाले पाकिस्तान की नियत लगातार साफ होती जा रही है। शुक्रवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने कश्मीर के उड़ी और कमलकोट सेक्टर को निशाना बनाकर गोलीबारी की। पाकिस्तान ने गेवहालन, चोकस, कीकर और काठी पोस्टों पर जमकर गोलीबारी की। फायरिंग में एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया है।

PunjabKesari
पुलिस के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। अधिकारी के अनुसार गोलीबारी सुबह करीब तीन बजे शुरू की गई जोकि रूक-रूक कर चलती रही। पुलिस के अनुसार मोहम्मद रियाज खान पुत्र नजीर खान निवासी मंडियां कमलकोट घायल हुआ है और अस्पताल में भर्ती किया गया है।

PunjabKesari
मंगलवार से कर रहा है गोलीबारी
मंगलवार को सुबह करीब साढ़े तीन बजे भारतीय एयरफोर्स द्वारा पीओके और पाकिस्तान के पखतूनखवा में की गई एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान लगातार सीमाओं को निशाना बना रहा है। बुधवार को पाकिस्तानी जहाजों ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैंठ भी की। वहीं बुधवार और वीरवार की गोलीबारी में एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News