महाराष्ट्र के ठाणे में क्राइम ब्रांच ने नकली करेंसी का भंडाफोड़ किया, 2 लोग गिरफ्तार
punjabkesari.in Saturday, Nov 12, 2022 - 04:33 PM (IST)

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र में क्राइम ब्रांच ने बड़ी मात्रा में नकली नोटों का भंडाफोड़ किया है। ठाण क्राइम ब्रांच की यूनिट ने 2000 के नोट के 8 करोड़ रुपए की नकली करेंसी बरामद की है। पालघर के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसकी और जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि इन नोटों को बाजार में उतारने की तैयारी चल रही थी लेकिन उससे पहले पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लग गई।
#WATCH | Maharashtra: Unit 5 of Thane Crime Branch seized fake Indian currency notes in Rs 2000 denomination with face value of Rs 8 Cr. Two people, both of them residents of Palghar, arrested. Search for other accused underway, probe initiated.
— ANI (@ANI) November 12, 2022
(Video: Thane Crime Branch) pic.twitter.com/DwkZcmMK7e
पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 52 वर्षीय राम शर्मा और 55 वर्षीय राजेंद्र राउत के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पालघर के रहने वाले हैं और नकली नोटों को बाजार तक पहुंचाने का काम कर रहे थे।