जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सात किलोग्राम हेरोइन के साथ पंजाब दंपति गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Sep 02, 2022 - 11:24 PM (IST)

 
जम्मू :जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में शुक्रवार को पंजाब के एक दंपति को गिरफ्तार कर उनके पास से सात किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि लवप्रीत सिंह अपनी पत्नी मनदीप कौर के साथ एक कार में यात्रा कर रहा था। पुलिस ने उन्हें जांच के लिए रोका और उसके बाद मादक पदार्थ का पता लगा।

उन्होंने बताया कि पंजाब में अमृतसर के रामतीर्थ रोड के रहने वाले आरोपी मादक पदार्थों के अंतरराज्यीय तस्कर हैं और उनके खिलाफ संबंधित कानून के विभिन्न प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Related News