भारत में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा एक दिन में 1 करोड़ के पार, पीएम मोदी ने दी बधाई

punjabkesari.in Friday, Aug 27, 2021 - 11:38 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारत ने कोरोना टीकाकरण में लंबी छलांग लगाते हुए एक दिन में 1 करोड़ वैक्सीन डोज देने का आंकड़ा पार कर लिया है। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनुसख मांडविया ने ट्वीट के जरिए दी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को बधाई देते हुए कहा कि 1 करोड़ को पार करना एक बड़ी उपलब्धि है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आज रिकॉर्ड संख्या में टीकाकरण हुआ। 1 करोड़ को पार करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। टीका लगवाने वालों और टीकाकरण अभियान को सफल बनाने वालों को बधाई।
PunjabKesari
इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास यह वही प्रयास है जिससे देश ने 1 दिन में 1 करोड़ से अधिक टीके लगाने का आँकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्यकर्मियों का अथक परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  जी का #SabkoVaccineMuftVaccine का दृढ़ संकल्प रंग ला रहा है।

उल्लेखनीय है कि देश में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ था। 10 करोड़ का आंकड़ा छूने में भारत को 85 दिन लगे थे। वहीं, 10 से 20 करोड़ के निशान पर हम 45 दिन में पहुंचे। 20 से 30 करोड़ तक पहुंचने में 29 दिन का समय लगा। 30 से 40 करोड़ तक 24 दिन में पहुंचे। छह अगस्त को देश में टीकाकरण ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News