देश के इन 5 राज्यों ने बढ़ाई सरकार की चिंता, यहां कोरोना के मरीजों की संख्या 7 हजार के पार

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2020 - 12:01 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। वहीं महाराष्ट्र, दिल्ली में तो कोरोना मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (covid-19 )के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और इन पांचों राज्याें में कोरोना संक्रमितों के मामले 7746 हो चुके हैं जो देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या का 60 प्रतिशत से अधिक है।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12380 हो गई है और इस महामारी के कारण मरने वालों की संख्या 414 पहुंच गई है। अब तक 1489 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक 257 मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय के अनुसार देश के 32 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-

राज्य संक्रमित मरीज ठीक हुए मौत
आंध्र प्रदेश 525 20 14
अंडमान निकोबार 11 10 0
अरुणाचल प्रदेश 1 0 0
असम 33 0 1
बिहार 70 29 1
चंडीगढ़ 21 7 0
छत्तीसगढ़ 33 17 0
दिल्ली 1578 40 32
गोवा 7 5 0
गुजरात 766 64 33
हरियाणा 205 43 3
हिमाचल प्रदेश 35 16 1
जम्मू-कश्मीर 300 36 4
झारखंड 28 0 2
कर्नाटक 279 80 12
केरल 388 218 3
लद्दाख 17 10 0
मध्य प्रदेश 987 64 53
महाराष्ट्र 2916 295 187
मणिपुर 2 1 0
मेघालय 7 0 1
मिजोरम 1 0 0
नागालैंड 0 0 0
ओडिशा  60 18 1
पुड्डुचेरी 7 1 0
पंजाब 186 27 13
राजस्थान 1023 147 3
तमिलनाडु 1242 118 14
तेलंगाना 647 120 18
त्रिपुरा 2 1 0
उत्तराखंड 37 9 0
उत्तर प्रदेश 735 51 11
पश्चिम बंगाल 231 42 7
कुल 12380 1489 414

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News