दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती होने और सर्जरी से पहले अब नहीं कराना होगा Corona टेस्ट

punjabkesari.in Wednesday, Feb 09, 2022 - 04:35 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  देश में जहां कोरोना मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही हैं। वहीं अब अस्पताल में भर्ती होने से पहले Corona जांच अनिवार्य नहीं होगा। दरअसल, AIIMS दिल्ली ने अस्पताल में भर्ती होने और सर्जरी से पहले नियमित COVID19 परीक्षण बंद करने की घोषणा की है।
 

इससे पहले बता दें कि देश में अब कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगती दिखाई दे रही हैं। भारत में पिछले एक दिन में कोविड-19 के 71,365 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,24,10,976 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 8,92,828 रह गई।
 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से 1,217 और लोगों की मौत के बाद, संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,05,279 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 8,92,828 रह गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.11 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,02,063 की कमी दर्ज की गयी। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.70 प्रतिशत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News