दिल्ली में रिकवरी रेट बढ़कर 97.95 फीसदी, 24 घंटे में 337 नए मामले- 36 लोगों की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jun 09, 2021 - 07:52 PM (IST)

​​​​नेशनल डेस्क- देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना के केसों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। यहां कोरोना संक्रमण दर 0.5 फीसदी से भी कम हो गई है। साथ ही  पॉजिटिविटी रेट भी नीचे आ गया है। बाते 24 घंटे में देश की राजधानी में कोरोना के 337 नए मामले सामने आए है। जबकि संक्रमण के कारण 36 लोगों को जान गई है। इस वक्त दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या 4511 है।  23 मार्च के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी आई है। 24 घण्टे में आए 337 केस को मिलाकर दिल्‍ली में कोरोना केसों का कुल आंकड़ा बढ़कर 14,30,128 तक पहुंच गया है। रिकवरी रेट बढ़कर 97.95 फीसदी हुआ, इससे पहले 13 मार्च को रिकवरी रेट 97.95 फीसदी था।

दिल्‍ली में 24 घंटे में 337 नए केस और 36 मौत लोगों की मौत हुई। संक्रमण दर 0.46 फीसदी हुई। 24 घंटों में 36 लोगों की मौत को मिलाकर दिल्‍ली में अब तक कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा, 24,704 तक पहुंच गया है। दिल्‍ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्‍या 4511 है। 23 मार्च के बाद यह सबसे कम है, 23 मार्च को यह संख्‍या 4411 थी। 

PunjabKesari
होम आइसोलेशन में 1555 मरीज हैं। सक्रिय कोरोना मरीजों की दर घटकर 0.31 फीसदी हुई, 11 मार्च को भी 0.31 फीसदी थी यह दर। रिकवरी रेट बढ़कर 97.95 फीसदी हुआ, इससे पहले 13 मार्च को रिकवरी रेट 97.95 फीसदी था। 24 घण्टे में आए 337 केस को मिलाकर दिल्‍ली में कोरोना केसों का कुल आंकड़ा बढ़कर 14,30,128 पहुंच गया है। पिछले 24 घण्टे में 752 मरीज डिस्चार्ज हुए। इस तरह रिकवर हुए मरीजों की संख्‍या 14,00,913 हो गई है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News