IndiGo की फ्लाईट में एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़, खाना परोसते वक्त यात्री ने हाथ पकड़ की घिनौनी हरकत

punjabkesari.in Saturday, Apr 01, 2023 - 01:10 PM (IST)

मुंबई: Air India और IndiGo की फ्लाईट में दुर्व्यवहार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे अब एक बार फिर से फ्लाइट में छेड़छाड़ का नया मामला सामने आया है। दरअसल,  इंडिगो एयरलाइंस के विमान में एक स्वीडिस नागरिक द्वारा एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ का नया मामला सामने आया। पीड़िता की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने फ्लाईट लैंड होते ही आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद उसे मेट्रोपॉलिटन जज की अदालत से जमानत पर रिहा कर दिया गया है। आरोपी की पहचान क्लास एरिक हराल्ड जॉन्स वेस्टवर्ग के रूप में हुई है।

 एयर होस्टेस ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि विमान जब फ्लाई कर रहा था उस समय वह यात्रियों को खाना परोस रही थी। इसी दौरान आरोपी यात्री ने चिकन डिश की डिमांड की। जैसे ही एयर होस्टेस ने  खाना सर्व करने के बाद कार्ड स्वैप करने के लिए पीओएस मशीन दिया तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया। 

वहीं जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी यात्री ने अपने सहयात्रियों के साथ भी बुरा बर्ताव किया. ऐसे में जैसे ही फ्लाईट मुंबई पहुंची, पुलिस ने आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया और जिसके बाद मेट्रोपॉलिटन जज की अदालत में पेश किया गया और वहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News