कांग्रेस का मोदी सरकार पर तंज, कहा- यूपीए की नीतियों से घटी देश में गरीबी

punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2019 - 07:58 PM (IST)

नई दिल्लीः कांग्रेस ने दावा किया है कि उसके नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने दस वर्ष के कार्यकाल के दौरान जो नीतियां अपनायी उनके फलस्वरूप देश में गरीबी घटकर आधी रह गयी और उसके काम पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी मुहर लगायी।

कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने अधिकारिक ट्विटर पेज पर संयुक्त राष्ट्र संघ की गरीबी को लेकर एक ताजा रिपोटर् का हवाला दिया और कहा कि वैश्विक संस्था की इस रिपोटर् के अनुसार भारत में वर्ष 2005-6 से 2015-16 के बीच 27.10 करोड भारतीयों को गरीबी से मुक्ति मिली है। पार्टी ने कहा कि उसके कार्यकाल में हुए काम को वैश्विक संस्था ने भी संज्ञान में लिया है।
PunjabKesari
गरीबी उन्मूलन के लिए पार्टी ने अपनी नीतियों की तारीफ की और कहा कि कांग्रेस शासन में भारत के बहुआयामी गरीबी सूचकांक में कमी आयी। पाटर्ी ने यह भी कहा कि 2005-06 से 2015-16 के बीच गरीबी दर 55.1 प्रतिशत से आधी घटकर 27.9 प्रतिशत रह गयी।

कांग्रेस ने कहा ‘‘संप्रग सरकार के मनरेगा और खाद्य सुरक्षा कानून जैसे फैसले सामाजिक सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुए हैं। इन फैसलों से देश में 27 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से मुक्त करके गरीबी उन्मूलन में अप्रत्याशित सफलता हासिल हुई। संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट इन फैसलों की गवाह है।''

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News