नक्सली हिंसा पर बोली कांग्रेस- रमन सिंह को सत्ता में रहने का नहीं अधिकार

punjabkesari.in Sunday, Oct 28, 2018 - 06:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ की रमन सिंह सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कहा कि मुख्यमंत्री ने सत्ता में बने रहने का अधिकार गंवा दिया है।     

‘नोटबंदी’ पीएम के ‘दिमाग की उपज
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने ‘नोटबंदी’ को पीएम के ‘दिमाग की उपज’ करार दिया। उन्होंने कहा कि पीएम ने दावा किया था कि नोटबंदी ने नक्सली और आतंकी खतरे को प्रभावी तरीके से काफी कम दिया। लेकिन आंकड़े उसके विपरीत कहानी कहते हैं क्योंकि नोटबंदी के बाद नक्सली हिंसा में ज्यादा सुरक्षाकर्मी और नागरिक मारे गये हैं।

आतंकवादी हमलों पर नहीं लगा अंकुश 
कांग्रेस नेता ने कहा कि रमन सिंह ने भी यही बात कही लेकिन ‘तथ्य कुछ और बयां करते हैं। उन्होंने दावा किया कि जम्मू कश्मीर में स्थिति बिगड़ गयी है और नोटबंदी से आतंकवादी हमलों पर अंकुश लगाने में कोई मदद नहीं मिली।     

सुरक्षाकर्मी सरकार की नीतियों का बने सरकार 
सिंघवी ने कहा कि सुरक्षाकर्मी इन दोनों सरकारों की कमजोर नीतियों का शिकार बने...कायर रमन सिंह सरकार सत्ता में बने रहने का अपना अधिकार गंवा चुकी है। लोग अगले चुनाव में मोदी सरकार को भी खारिज कर देंगे। उन्होंने दावा किया कि नक्सल प्रभावित और पिछड़े जिलों में संप्रग सरकार की विभिन्न परियोजनाएं केंद्र की वर्तमान सरकार ने बस इसलिए बंद कर दी क्योंकि उन्हें कांग्रेस सरकार ने लागू किया था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News