साध्वी प्रज्ञा के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

punjabkesari.in Friday, Apr 28, 2017 - 06:45 PM (IST)

भोपाल: कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के मुख्य प्रवक्ता के के मिश्रा ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा लगाए गए आरोपों को कुंठा और हताश का प्रतीक बताते हुए उन्हें राष्ट्रवाद, देशभक्ति पर खुली बहस की चुनौती दी है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार मिश्रा ने कहा कि अभी साध्वी की जमानत ही हुई है, वे आरोपों से बरी नहीं हुई हैं। 

मालेगांव बम विस्फोट मामले में मुंबई उच्च न्यायालय से जमानत होने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने कल भगवा आतंकवाद को कांग्रेस की देन बताते हुए उन्हें साजिश करके फंसाने का आरोप लगाया था। साध्वी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मिश्रा ने कहा कि वे जब चाहें कांग्रेस, किसी भी फोरम पर राष्ट्रवाद, देशभक्ति, हिंदुत्व और भगवा आतंकवाद पर खुली बहस के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस किसी भी धर्म, समाज और वर्ग विशेष के कट्टरवाद की पूर्ण विरोधी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News