PM मोदी के वीडियो पर राहुल गांधी का निशाना

punjabkesari.in Tuesday, Jun 26, 2018 - 03:10 PM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले में भारत को सबसे खतरनाक देश बताने वाली खबर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कटघरे में खड़ा करते हुए आज कहा कि यह रिपोर्ट देश को शर्मसार करने वाली है। 


राहुल गांधी ने ट्वीट किया हमारे प्रधानमंत्री अपने बाग में चुपचाप योग का वीडियो बना रहे हैं जबकि महिलाओं के साथ हिंसा और बलात्कार के मामलों में भारत अफगानिस्तान, सीरिया तथा सऊदी अरब जैसे देशों में सबसे शीर्ष पर है। यह देश के लिए कितने शर्म की बात है। इसके साथ ही उन्होंने वह खबर ही पोस्ट की है जिसमें कहा गया हे कि हाल में हुए एक सर्वेक्षण के अनुसार महिलाओं के लिए दुनिया के दस सबसे ज्यादा असुरक्षित देशों में भारत पहले स्थान पर है। 
PunjabKesari
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपना फिटनेस वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह प्रकृति के पांच तत्वों से प्रेरित होते हुए ध्यान लगाते, ट्रैक पर वॉक करते दिखाई दिए थे। इसमें वह योग करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, टेबल टेनिस खिलाड़ी मणिका बत्रा और आईपीएस अधिकारियों , खासकर वे जिनकी आयु 40 वर्ष से अधिक है, को फिटनेस चुनौती भी दी।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News