जामिया में फायरिंग पर भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा- जब मंत्री उकसाएंगे तो ऐसा ही होगा

punjabkesari.in Friday, Jan 31, 2020 - 10:52 AM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के समीप गोलीबारी की घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि जब मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएंगे तो ऐसी घटनाएं होना मुमकिन है। 

PunjabKesari


प्रियंका ने ट्वीट किया, जब भाजपा सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएंगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है।  कांग्रेस महासचिव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सवाल उठाते हुए कहा, प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वह कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं? वह हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ? वह विकास के साथ खड़े हैं या अराजकता के साथ? 

PunjabKesari

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के समीप सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर पिस्तौल से गोलियां चलाईं जिसमें एक छात्र घायल हो गया। इससे पहले वह इलाके में भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच पिस्तौल लहराते हुए आया और चिल्लाकर कहा यह लो आजादी। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ कर हिरासत में ले लिया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News