बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई कश्मीर में ठंड, चिल्लई कलां पूरे शबाब पर

punjabkesari.in Friday, Dec 28, 2018 - 05:56 PM (IST)

श्रीनगर : कश्मीर में बर्फीली हवाओं के कारण हाड़ कपकपा देने वाली सर्दी जारी है। इसी बीच श्रीनगर में गुरूवार रात इस मौसम की सबसे ठंड़ी रात रही। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 7.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान इतना नीचे चले जाने के कारण घाटी के सभी जल स्त्रोत जम गए हैं। डल झील तथा दूसरे नदी नालो का पानी भी जम गया है। घाटी के ज्यादातर इलाकों में पानी की पाइपों में भी पानी जम गया है। 


इसी बीच कश्मीर घाटी में 21 दिसम्बर को शुरू हुआ चिल्लई कलां का दौर जारी है इसी कारण घाटी में हाड जमा देने वाली सर्दी पड़ रही है। चिल्लई कलां 30 जनवरी को समाप्त हो जाएगा। कश्मीर घाटी में चिल्लई कलां के बावजूद अभी तक बर्फबारी तथा बारिश के कोई आसार नहीं है और केवल शुष्क ठंड़ ही पड़ रही है। वहीं श्रीनगर में पिछले 28 सालों में शून्य से नीचे 7.7 डिगी सेल्सियस न्यूनतम तापमान अब तक का सबसे कम तापमान है। इसी बीच पहलगाम तथा गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 9.5 तथा शून्य से नीचे 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करगिल का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि लेह का शून्य से नीचे 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News