बर्फबारी के बाद पूरे जम्मू में रात का तापमान हुआ कम, ठंड से ठिठुरे लोग

punjabkesari.in Tuesday, Jan 15, 2019 - 03:27 PM (IST)

जम्मू: जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद समूचे जम्मू क्षेत्र में रात का तापमान सामान्य से कई डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य की शीतकालीन राजधानी जम्मू में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। जम्मू कश्मीर के अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पिछले सप्ताह मध्यम से भारी बर्फबारी हुई, जिससे पारे में काफी गिरावट आई। बीती रात के 7.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले सोमवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 3.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

PunjabKesari

 

जम्मू में सोमवार को अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। जम्मू क्षेत्र के अन्य हिस्सों में, डोडा जिले के भद्रवाह शहर में तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान रहा। प्रवक्ता ने बताया कि रियासी जिले के कटरा का तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News