सीएम महबूबा ने राज्यपाल से की मुलाकात, सुरक्षा स्थिति पर लिया जायजा

punjabkesari.in Thursday, Feb 01, 2018 - 07:43 PM (IST)

 जम्मू: मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राज्यपाल एन एन वोहरा से मुलकात की। मुख्यमंत्री ने गवर्नर से सदन में चर्चा में आए विभिन्न मुद्दों और सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने विकास परियोजनाओं पर भी महामहीम को अवगत करवाया। सीएम ने बताया कि जम्मू कश्मीर में पंचायती और निकायों चुनाव समय करवाने के लिए सरकार पूरे प्रयास कर रही है।


गवर्नर ने सीएम से कहा कि वे जम्मू कश्मीर में प्रशासनिक कामों में पारदर्शिता और समयबद्धता देखना चाहते हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार को दूर करने के बारे में भी चर्चा की।  उन्होंने जन कल्याण योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News