CM को लगी चाय की तलब, पत्नी संग चूल्हे पर खुद बनाई!(Pics)

punjabkesari.in Sunday, Feb 21, 2016 - 06:13 PM (IST)

इंदौर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह टूरिस्ट प्लेस हनुवंतिया में एक अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने यहां ना सिर्फ अपने हाथों से चाय बनाई, बल्कि अपने कर्मचारियों को भी पिलाई। मुख्यमंत्री शिवराज यहां अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ दो दिन से छुट्टियां मना रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वे शनिवार सुबह इंदिरा सागर के धारी कोटला टापू पहुंचे। यहां वन विभाग की जल चौकी पर पत्नी साधना सिंह के साथ करीब डेढ़ घंटे रुके। इस दौरान उन्हें चाय पीने की इच्छा हुई, तो उन्होंने खुद चूल्हे पर पतीली रखकर चाय बनाई, जिसमें पत्नी साधना सिंह ने उनका साथ दिया। उन्होंने यहां मौजूद अफसरों-कर्मचारियों को भी अपने हाथ से बनी चाय पिलाई।

यहां पर मुख्यमंत्री ने हॉट बैलून में बैठकर आसमान की सैर की और साथ ही बोटिंग का भी आनंद लिया। उन्होंने पास के एक गांव में शादी में पहुंचकरर वर-वधू को अशीर्वाद दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News