''अगर नए शिक्षा मंत्री ने काम नहीं किया तो फिर से लौटेंगे'', CJP ने सरकार को दी बड़ी चेतावनी
punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2026 - 09:41 AM (IST)
नेशनल डेस्क: बीते दिन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद CJP के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। इस बातचीत के बाद CJP ने अपने प्रदर्शनकारियों को जंतर- मंतर से वापसी करने की बात कही। इसी के साथ पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया कि अब वे देशभर में जाकर जनता और युवाओं से जुड़े बाकी मुद्दों को उठाएंगे।
CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा -
CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा उनकी मांगे माने जाने के बाद वे प्रदर्शन खत्म कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि नए शिक्षा मंत्री पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। अगर वे अपना काम ठीक से नहीं करेंगे तो CJP फिर से जंतर- मंतर पर आकर सरकार से जवाब मांगेंगे।
बैठक के दौरान नड्डा ने दिया आश्वासन
CJP और जेपी नड्डा के बीच हुई बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि सरकार NEET से जुड़ी आत्महत्याओं के पीड़ितों के परिवारों को नियमों के तहत आर्थिक मुआवजा देगी।
