CJP को सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, बैठक से पहले CJP की सरकार को दोटूक चेतावनी
punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 11:34 AM (IST)
नेशनल डेस्क: CJP ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लेकर सरकार को अल्टीमेटम जारी किया है। संगठन ने सरकार के साथ होने वाली अहम बैठत से पहले यह साफ किया है कि अगर उनकी बातें नहीं मानी गई तो वे पूरे देश में विरोध प्रदर्शन शुरु करेंगे। CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि संगठन को उम्मीद है कि सरकार आज मुआवजे और कानूनी कार्रवाई से जुड़े मुद्दों पर लिखित में आश्वासन देगी। उन्होंने कहा कि बातचीत जारी है, लेकिन उनकी सबसे मुख्य मांग शिक्षा मंत्री का इस्तीफा ही है।
CJP प्रवक्ता के मुताबिक
अगर धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं, तो आंदोलन पहले से ज्यादा बढ़ जाएगा। अगर जरुरत पड़ी तो देश के में एक साथ प्रदर्शन किए जाएंगे। आगे के कदम सरकार के जवाब और बैठक के नतीजों पर तय होंगे।
क्या हैं CJP की प्रमुख मांगें?
संगठन का कहना है कि छात्रों और उनके परिवारों की समस्याओं को सुलझाने के लिए सरकार को तुरंत ये कदम उठाने चाहिए। प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा मिले। इस मामले में शामिल लोगों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। इस मामले की जवाबदेही के लिए पारदर्शिता के साथ जिम्मेदारी तय की जाए।
