CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने समर्थकों से मांगी माफी, पुलिस और केंद्र सरकार पर साधा निशाना
punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 11:33 AM (IST)
नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली में बीते दिन CJP और पुलिस के बीच हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन को पर पार्टी प्रमुख अभिजीत दिपके ने अपने समर्थकों से माफी मांगी है। अभिजीत ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि अपने समर्थकों, विशेषकर घायल हुए प्रदर्शनकारियों से माफी मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार पर निशाना साधना जारी रखा है।
<
I apologise to all our supporters, especially the girls who were brutally beaten by male police officers.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 21, 2026
We could have done better. I could have done better to protect you from the inhumane actions of the Delhi Police.
To protect one Dharmendra Pradhan, who is responsible for…
>
अभिजीत ने एक्स पर लिखा-
अपने पोस्ट में दिपके ने कहा, "मैं अपने सभी समर्थकों से माफ़ी मांगता हूँ, खासकर उन लड़कियों से जिन्हें पुरुष पुलिस अधिकारियों ने बेरहमी से पीटा। हम और बेहतर कर सकते थे। दिल्ली पुलिस की अमानवीय हरकतों से आपको बचाने के लिए मैं और बेहतर कर सकता था। सिर्फ़ एक धर्मेंद्र प्रधान को बचाने के लिए - जो 20 से ज़्यादा छात्रों की मौत के लिए ज़िम्मेदार हैं - सरकार और भी कई युवा छात्रों का खून बहाने को तैयार थी। अगर आप घायल हुए थे और यह संदेश देख रहे हैं, तो कृपया मुझे DM करें। मैं आपसे व्यक्तिगत रूप से बात करना और माफ़ी मांगना चाहता हूँ। हम आप सभी के लिए लड़ते रहेंगे।''
शिक्षा मंत्री पर भी साधा निशाना
बीते दिन हुए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार एक मंत्री को बचाने के लिए देश के युवाओं और स्टूडेंट्स पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को दोहराते हुए कहा कि वे बच्चों के हक की लड़ाई जारी रखेगे।
