Smoker’s को तगड़ा झटका! महंगी हुई Gold Flake और Classic जैसे ब्रांड्स की सिगरेट, इतने बढ़े दाम

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 12:39 PM (IST)

Cigarette Price Hike 2026: सिगरेट पीने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत सरकार द्वारा 1 फरवरी 2026 से तंबाकू उत्पादों पर लागू की गई। नए tax system के बाद Gold Flake और Classic जैसे बड़े ब्रांड्स की कीमतों में भारी उछाल आया है।

PunjabKesari

सिगरेट की कीमतों में 41% तक की बढ़ोतरी हो सकती है-

केंद्र सरकार ने तंबाकू उत्पादों पर लगने वाले टैक्स ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। पुराने 28% GST + कंपनसेशन सेस के मॉडल को हटाकर अब 40% GST और सिगरेट की लंबाई के आधार पर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगा दी गई है। इस बदलाव का सीधा असर आपकी पसंदीदा सिगरेट के पैक पर दिख रहा है।

PunjabKesari

प्रमुख ब्रांड्स के नए दाम (अनुमानित)

बाजार के जानकारों और Distributors के अनुसार, नई कीमतें कुछ इस प्रकार हो सकती हैं:

सिगरेट ब्रांड

पैक साइज

पुरानी कीमत (लगभग)

नई संभावित कीमत

बढ़ोतरी (%)

Classic Regular/Mild

20 स्टिक्स

₹340

₹480

41%

Gold Flake (Premium)

10 स्टिक्स

₹170

₹240

41%

Classic Connect (Slims)

20 स्टिक्स

₹300

₹360

20%

Gold Flake Superstar

10 स्टिक्स

₹59

₹70

19%

Marlboro Compact

प्रति स्टिक

₹9.50

₹11.50

21%

PunjabKesari

टैक्स में बदलाव का कैलकुलेशन

सरकार ने सिगरेट की लंबाई के अनुसार प्रति स्टिक एक्साइज ड्यूटी तय की है:

  • 65mm से छोटी (बिना फिल्टर): ₹2.05 प्रति स्टिक अतिरिक्त।

  • 65mm से छोटी (फिल्टर वाली): ₹2.10 प्रति स्टिक अतिरिक्त।

  • 70mm-75mm (प्रीमियम): लगभग ₹5.40 प्रति स्टिक अतिरिक्त।

  • 84mm (किंग साइज): इन पर टैक्स का बोझ सबसे ज्यादा बढ़ा है, जिससे प्रति स्टिक कीमत ₹17 से बढ़कर ₹24 तक पहुँच गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News