Gold-Silver Price Crash: लगातार चौथे दिन सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, देखें अपने शहर का रेट
punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2026 - 04:06 PM (IST)
नेशनल डेस्कः सोने- चांदी की कीमतों में आज लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली। पिछले 4 दिनों में चांदी लगभग 15,000 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है। MCX पर सोना 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे पहुंच गया। सर्राफा बाजार में सोने के दाम में थोड़ी बढोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी में गिरावट देखने को मिली।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान के साथ सीजफायर को खत्म करने की घोषणा के बाद निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता का प्रभाव सोने-चांदी की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है।
MCX पर सोना चांदी
MCX पर सितंबर 2026 डिलीवरी वाली चांदी के वायदा भाव में लगभग 2,000 रुपये की गिरावट के बाद 2,21,502 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं अगस्त 2026 डिलीवरी वाला सोना 610 रुपये टूटकर 1,43,101 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पिछले 4 दिनों में चांदी लगभग 15,000 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है।
सर्राफा बाजार में सोना चांदी
सर्राफा बाजार में चांदी के दामों में 10,000 रुपये की गिरावट आई और इसकी कीमत 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि सोने में हल्की बढोतरी देखने को मिली। गुड रिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट सोना 110 रुपये बढोतरी के बाद 1,43,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 22 कैरेट सोना 100 रुपये बढ़कर 1,31,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया और 18 कैरेट सोना 80 रुपये चढ़कर 1,07,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
प्रमुख शहरों में 1 ग्राम सोने का रेट

विशेषज्ञों का अनुमान
विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव, डॉलर इंडेक्स की चाल और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण इस सप्ताह सोने-चांदी में अस्थिरता बनी रह सकती है।
