Gold-Silver Price Crash: चांदी अपने हाई रिकॉर्ड से ₹1.98 लाख हुई सस्ती, सोने में भी आई बड़ी गिरावट
punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 01:30 PM (IST)
नेशनल डेस्कः सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। MCX में आज दोनों कीमती धातुओं में कमजोरी देखने को मिली। लगातार गिरावट के बाद सोना और चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे कारोबार कर रहे हैं।
चांदी में लगातार गिरावट
MCX पर आज 4 सितंबर एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव 2,21,064 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,23,189 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था, जिसमें 2,125 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।
29 जनवरी 2026 को चांदी की कीमत 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंचकर नया रिकॉर्ड बनाया था। इस समय चांदी अपने हाई रिकॉर्ड से 1,98,984 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है।
सोने की कीमतों में कमजोरी
चांदी के साथ-साथ आज सोने के दामों में भी गिरावट देखी गई। MCX पर सोना 1,517 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 1,40,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
जनवरी 2026 में सोने का वायदा भाव पहली बार 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा था। इस समय सोना अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे कारोबार कर रहा है।
