विदेशों में भी छाए PM मोदी, चीन ने भी बांधे तारीफों के पुल

punjabkesari.in Friday, Aug 03, 2018 - 01:46 PM (IST)

इंटरनैशनल डेस्कः मोदी को केंद्र की सत्ता में आए चार वर्ष का समय गुजर चुका है। ऐसे में उनकी सरकार के कामकाज को लेकर आकलन पेश किए जा रहे हैं। चीन के सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ में गुरुवार को प्रकाशित एक आलेख में कहा गया कि आर्थिक सुधार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। 
PunjabKesari
‘ग्लोबल टाइम्स’ में माओ कीजी ने गुरुवार को लिखा, मोदी के शासन में तेज आर्थिक विकास हुआ है और देश के कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। इन वजहों से मोदी को आधुनिक भारतीय इतिहास के सर्वाधिक प्रभावशाली नेताओं में शुमार किया जा रहा है। इसके साथ विवाद भी उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं।  कीजी नैशनल डिवेलमेंट ऐंड रिफॉर्म कमीशन स्थित इंटरनेशनल कोऑपरेशन सेंटर में सहायक शोधकर्ता हैं।
PunjabKesari
उन्होंने लिखा, भारत की सत्ता पर मोदी के काबिज होने के चार साल बाद भी सवाल पूछा जा रहा है कि क्या मोदी देश के लिए अच्छे हैं। कीजी ने आलेख में नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन का भी जिक्र किया है, जिन्होंने हाल में कहा था कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र को लेकर 2014 के बाद से हम गलत दिशा की ओर बढ़े हैं। कीजी के अनुसार, मोदी को लेकर राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक विवाद होते रहे हैं।
PunjabKesari
हिंदुत्व का एजेंडा भी एक मुद्दा है। लेकिन सबसे अहम आर्थिक मुद्दे ही हैं, जो मकसद को पूरा करने वाले परिणाम ले आते हैं। तमाम विवादों के बीच आर्थिक विकास स्पष्ट दिखाई दे रहा है। हालांकि मोदी की आर्थिक नीतियों का लाभ एकसमान रूप से नहीं लिया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News