चीन ने और बढ़ाई सैन्य ताकतः रक्षा बजट में 7.2% की वृद्धि, भारत से तीन गुना बड़ा चीन का डिफेंस खर्च

punjabkesari.in Wednesday, Mar 05, 2025 - 05:59 PM (IST)

Bejing: चीन ने बुधवार को अपने राष्ट्रीय रक्षा बजट में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है, जिससे इस वर्ष इसका कुल रक्षा बजट 249 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगा। यह घोषणा चीन के सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण की दिशा में तेजी से उठाए गए कदमों के बीच की गई है, जिसमें युद्धपोतों और नई पीढ़ी के लड़ाकू विमानों का विकास प्रमुख है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के अनुसार, प्रधानमंत्री ली क्विंग ने चीन की संसद में प्रस्तुत मसौदा बजट रिपोर्ट में कहा कि इस वर्ष का रक्षा व्यय लगभग 249 अरब अमेरिकी डॉलर होगा। पिछले वर्ष, चीन ने अपना रक्षा बजट 7.2 प्रतिशत बढ़ाकर 232 अरब अमेरिकी डॉलर किया था।

 

इस प्रकार, चीन का रक्षा बजट दुनिया में अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा है। अमेरिका का नवीनतम रक्षा बजट 890 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है। चीन का रक्षा व्यय भारत के 78.8 अरब अमेरिकी डॉलर से लगभग तीन गुना अधिक है। चीन के रक्षा बजट को लेकर आलोचक सतर्क रहते हैं, क्योंकि चीनी सेना द्वारा बड़े पैमाने पर सैन्य आधुनिकीकरण की दिशा में कई कदम उठाए जा रहे हैं, जिनमें विमानवाहक पोतों का निर्माण, उन्नत नौसैनिक जहाजों की तैनाती और आधुनिक 'स्टील्थ' विमानों का निर्माण शामिल है। प्रधानमंत्री क्विंग ने संसद के वार्षिक सत्र की शुरुआत पर यह भी कहा कि पिछले वर्ष चीन ने राष्ट्रीय रक्षा और सैन्य आधुनिकीकरण में उल्लेखनीय प्रगति की है।

 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रस्तावित देश का नवीनतम रक्षा बजट 890 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है। चीन का रक्षा व्यय भारत के 78.8 अरब अमेरिकी डॉलर से लगभग तीन गुना अधिक है। चीन के रक्षा बजट के आंकड़ों को आलोचक काफी सतर्कता की दृष्टि से देखते हैं क्योंकि चीनी सेना द्वारा बड़े पैमाने पर सैन्य आधुनिकीकरण किया जा रहा है, जिसमें विमानवाहक पोतों का निर्माण, उन्नत नौसैनिक जहाजों के निर्माण में तेजी और आधुनिक ‘स्टील्थ' विमानों का निर्माण शामिल है। चीन की संसद के वार्षिक सत्र की शुरुआत के अवसर पर रक्षा व्यय सहित वार्षिक बजट की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री क्विंग ने कहा कि पिछले वर्ष चीन ने राष्ट्रीय रक्षा और सैन्य आधुनिकीरण के क्षेत्र में अच्छी प्रगति की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News