कश्मीर में शीत लहर का प्रकोप

punjabkesari.in Wednesday, Feb 01, 2017 - 08:46 PM (IST)

श्रीनगर : कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठिठुरने वाली शीत लहर में तेजी आ गयी है। जबकि मौसम विभाग ने शुक्रवार से हिमपात होने का अनुमान जताया है। लेह में सबसे अधिक ठंड रही, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे (13.1) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीमावर्ती शहर कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे , 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


मौसम विभाग ने बताया कि अरब सागर में उत्पन्न ताजा पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पाकिस्तान होते हुये घाटी क्षेत्र में प्रवेश करेगा और इसके असर से शुक्रवार से हिमपात होगा। लेह में अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगेए वहां कल का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशरू चार डिग्री सेल्सियस और शून्य से नीचे , नौ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
दक्षिणी कश्मीर में यहां से 100 किलोमीटर दूर विश्व प्रसिद्ध हेल्थ रिसॉर्ट पहलगाम में रात के तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के बाद यह घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा था। यहां कल का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यहां रात का तापमान शून्य से नीचे सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया।


विश्व प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग रात के तापमान में एक डिग्री से अधिक की गिरावट देखी गयीए हालांकि यह सामान्य से अभी भी नीचे है। राजधानी श्रीनगर में रात के तापमान में कुछ सुधार देखा गया। यहां कल का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से नीचे 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया और बादल छाये रहने के कारण ठंडी हवाओं को जोर रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान श्रीनगर में आंशिकरूप से बादल छाये रहेंगे और वहां कल अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: आठ डिग्री और शून्य से नीचे एक डिग्री सेल्सियस रहने का आसार है।


कश्मीर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले काजीगुंड में तापमान कल के 0.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रसिद्ध हेल्थ रिसॉर्ट कोकेरनाग में रात के तापमान में कुछ सुधार हुआ। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाडा में भी तापमान में गिरावट देखी गयी। यहां रात के तापमान सामान्य से ऊपर रहा। यहां कल का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.2 डिग्री के मुकाबले शून्य से नीचे 1.3 डिग्री रहा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News