7 साल की बच्ची के साथ निर्भया जैसा कांड!

punjabkesari.in Wednesday, Sep 19, 2018 - 01:02 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली (ब्यूरो): पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म और हैवानियत के आरोप में पुलिस ने 21 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वारदात को सोमवार रात को अंजाम दिया। पीड़ित की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है।

PunjabKesari

बच्ची को झाड़ियों में ले गया आरोपी
मां ने बताया कि बच्ची रात 10:30 बजे घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी उसे डीएलएफ चौक के नजदीक झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर बाद जब बच्ची घर लौटी तो उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में मां को बताया। सीमापुरी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह कूड़ा बीनने का काम करता है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि जांच कर रही लेडी डॉक्टर ने किसी बाहरी चीज के प्राइवेट पार्ट में डाले जाने से इनकार किया है। डॉक्टर का कहना है कि प्राइवेट पार्ट में चोट की वजह से अत्यधिक खून निकला है। बच्ची को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari

स्वाति मालीवाल ने बताया जघन्य कृत्य
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर इस वारदात को नृशंस कृत्य बताया है। उन्होंने कहा कि आरोपी बच्ची को पार्क में ले गया और उसके प्राइवेट पार्ट में पाइप डालने के बाद रेप किया। मालीवाल ने ट्वीट किया, छोटी बच्ची की तकलीफ का वर्णन नहीं कर सकती। पहले से ही कुपोषित बच्ची को आगे और संघर्ष करना है। हम कानूनी लड़ाई में उसका साथ देंगे और दोषी को मौत की सजा दिलाएंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News