सुकमा हमले के बाद बिखरी पड़ी थी जवानों की लाशें, देखें Exclusive तस्वीरें

punjabkesari.in Wednesday, Mar 14, 2018 - 11:53 AM (IST)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के सुकमा में हमले के बाद की Exclusive तस्वीरें सामने आई हैं जिसनें आप देख सकते हैं कि कस तरह नक्सलियों द्वारा ब्लास्ट के बाद एंटी-लैंडमाइन वाहन के परखच्चे उड़ गए। घटना स्थल पर जवानों का शव यहां-वहां बिखरा पड़ा हुआ था।PunjabKesari
इसी वाहन में जवान सर्चिग के लिए निकले थे। तभी नक्सलियों के द्वारा पहले तो ब्लास्ट किया गया और उसके बाद उनके वाहनों पर अधाधुन्ध फायरिंग की गई जिसमें 9 जवानों के शहीद हो गए। कुछ अन्य जवानों के घायल होने की सूचना है। 
PunjabKesari
अधिकारियों ने बताया कि आज सीआरपीएफ के 212वीं बटालियन के जवान एंटी लैंडमाइन व्हीकल में सवार होकर रवाना हुए थे। जब वह किस्टाराम थाना क्षेत्र में थे तब नक्सलियों ने एक शक्तिशाली विस्फोट में वाहन को उड़ा दिया। इससे बल के नौ जवान शहीद हो गए। 
PunjabKesari
इस घटना में कुछ अन्य जवानों के घायल होने की जानकारी है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल को रवाना किया गया है। शवों और घायल जवानों को जंगल से बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि घटना जंगल के भीतर दुर्गम इलाके में हुई है। घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है।
PunjabKesari
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सोमवार को नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के नाम सामने आ गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार शहीदों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सहायक उप निरीक्षक आर के एस तोमर, और प्रधान आरक्षक लक्ष्मण, मनोज सिंह तथा धमेंद्र्र सिंह शामिल हैं।
PunjabKesari
इसके अलावा आरक्षक अजय यादव, मनोरंजन लकड़ा, जितेंद्र सिंह और शोभित शर्मा तथा वाहन चालक चंद्र एच एस शहीद हुए हैं। सूत्रों ने कहा कि घायल जवानों में मदन कुमार तथा राजेश कुमार शामिल हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News