Chhattisgarh: CAF के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, कैंप में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Thursday, Jun 27, 2024 - 01:59 PM (IST)

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भोपालपटनम क्षेत्र के अंतर्गत रामपुरम स्थित सीएएफ के शिविर में जवान मनोज दिनकर ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि दिनकर आज सुबह जब अपने शिविर में था तब लगभग 5 बजे उसने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनने के बाद वहां मौजूद अन्य जवान दिनकर के बैरक में पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि घायल जवान को जगदलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति गंभीर है। उन्होंने बताया कि जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Related News