Train Schedule Change: 1 जनवरी से इन 107 ट्रेनों की बदलेगी समय सारिणी, लिस्ट हुई जारी
punjabkesari.in Tuesday, Dec 30, 2025 - 07:33 PM (IST)
नेशनल डेस्कः पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत एक जनवरी से 107 ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव किया जा रहा है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस बदलाव के तहत विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में संशोधन किया गया है। नई समय सारिणी का उद्देश्य ट्रेनों के संचालन को अधिक सुचारु बनाना है।
गोरखपुर जंक्शन से चलने व गुजरने वाली जिन ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है, वे इस प्रकार हैं—
12204 अमृतसर–सहरसा एक्सप्रेस अब रात 12:15 बजे के स्थान पर 12:12 बजे प्रस्थान करेगी।
11123 ग्वालियर–बरौनी एक्सप्रेस भोर 02:30 बजे की जगह 02:25 बजे छूटेगी।
15113 गोमती नगर–छपरा एक्सप्रेस 02:50 बजे के बजाय 02:45 बजे रवाना होगी।
14618 अमृतसर–पूर्णिया एक्सप्रेस सुबह 03:10 बजे के स्थान पर 03:05 बजे प्रस्थान करेगी।
14048 दिल्ली–सीतामढ़ी एक्सप्रेस अब 03:25 बजे के बजाय 03:16 बजे छूटेगी।
12558 आनंद विहार–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 03:50 बजे की जगह 03:47 बजे प्रस्थान करेगी।
15568 आनंद विहार टर्मिनस–बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस 04:10 बजे के स्थान पर 04:06 बजे छूटेगी।
12408 अमृतसर–न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 04:55 बजे के बजाय 04:50 बजे रवाना होगी।
12524 आनंद विहार टर्मिनस–न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस भी 04:50 बजे प्रस्थान करेगी।
19601 उदयपुर सिटी–न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस का समय भी 04:50 बजे कर दिया गया है।
15706 दिल्ली–कटिहार एक्सप्रेस 06:30 बजे के स्थान पर 06:25 बजे छूटेगी।
12521 बरौनी–एर्णाकुलम एक्सप्रेस अब 06:40 बजे की जगह 06:33 बजे रवाना होगी।
14604 अमृतसर–नरपतगंज एक्सप्रेस 08:05 बजे के बजाय 08:00 बजे प्रस्थान करेगी।
15280 आनंद विहार–सहरसा एक्सप्रेस 08:00 बजे छूटेगी।
15002 देहरादून–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस भी 08:00 बजे प्रस्थान करेगी।
15708 अमृतसर–कटिहार एक्सप्रेस 08:25 बजे की जगह 08:20 बजे रवाना होगी।
15566 नई दिल्ली–ललितग्राम एक्सप्रेस 09:30 बजे के स्थान पर 09:27 बजे छूटेगी।
15034 लखनऊ जं.–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 10:10 बजे की जगह 10:05 बजे प्रस्थान करेगी।
15274 आनंद विहार टर्मिनस–रक्सौल एक्सप्रेस 10:30 बजे के बजाय 10:25 बजे छूटेगी।
14674 अमृतसर–जयनगर एक्सप्रेस 12:20 बजे के स्थान पर 12:18 बजे रवाना होगी।
13020 काठगोदाम–हावड़ा एक्सप्रेस 12:40 बजे की जगह 12:37 बजे प्रस्थान करेगी।
15110 मथुरा जं.–छपरा एक्सप्रेस 01:50 बजे के बजाय 01:47 बजे छूटेगी।
15562 गोमतीनगर–दरभंगा एक्सप्रेस 03:25 बजे की जगह 03:20 बजे प्रस्थान करेगी।
15212 अमृतसर–दरभंगा एक्सप्रेस 04:35 बजे के स्थान पर 04:33 बजे छूटेगी।
65116 अयोध्या धाम–भटनी मेमू अब 07:35 बजे की जगह 07:25 बजे प्रस्थान करेगी।
15270 साबरमती–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 09:00 बजे के स्थान पर 07:55 बजे छूटेगी।
15204 लखनऊ–बरौनी एक्सप्रेस 10:05 बजे के बजाय 10:00 बजे रवाना होगी।
गोरखपुर से प्रारंभ होने वाली ट्रेनों के बदले समय
55036 गोरखपुर कैंट–सीवान सवारी गाड़ी अब सुबह 05:30 बजे प्रस्थान करेगी।
22533 गोरखपुर–यशवंतपुर एक्सप्रेस 06:33 बजे रवाना होगी।
12511 गोरखपुर–तिरुवनंतपुरम नार्थ एक्सप्रेस 06:33 बजे प्रस्थान करेगी।
12589 गोरखपुर–चर्लपल्ली एक्सप्रेस 06:33 बजे छूटेगी।
12591 गोरखपुर–यशवंतपुर एक्सप्रेस भी 06:33 बजे रवाना होगी।
11056 गोंडा–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 06:35 बजे प्रस्थान करेगी।
15050 गोरखपुर–कोलकाता एक्सप्रेस 08:35 बजे रवाना होगी।
55056 गोरखपुर–छपरा सवारी गाड़ी 08:55 बजे प्रस्थान करेगी।
15052 गोरखपुर–कोलकाता एक्सप्रेस 10:05 बजे छूटेगी।
15048 गोरखपुर–कोलकाता एक्सप्रेस 11:10 बजे रवाना होगी।
75106 गोरखपुर–थावे डेमू 07:05 बजे प्रस्थान करेगी।
15004 गोरखपुर–कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस 11:15 बजे रवाना होगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों की संशोधित समय सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
