Railway का बड़ा ऑपरेशन: 14 ट्रेनें कैंसिल, 32 का रूट बदला, शताब्दी-वंदे भारत समेत कुल 56 ट्रेनें प्रभावित!
punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 10:36 AM (IST)
नेशनल डेस्क: अगर आप अप्रैल या मई के महीने में दिल्ली, लखनऊ या कानपुर के रास्ते कहीं जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके सफर का जायका बिगाड़ सकती है। कानपुर के पास गंगा नदी पर बने ऐतिहासिक रेल पुल की सेहत सुधारने के लिए रेलवे एक बड़ा ऑपरेशन शुरू करने जा रहा है। 2 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाला यह 'मेगा ब्लॉक' पूरे 42 दिनों तक चलेगा।
कानपुर जैसे व्यस्त जंक्शन पर इस काम की वजह से रेल यातायात पूरी तरह चरमरा सकता है। रेलवे ने साफ कर दिया है कि इस दौरान कुल 56 ट्रेनों पर असर पड़ेगा। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, तो कई के रास्ते बदल दिए गए हैं।
ट्रेनों का पूरा लेखा-जोखा: क्या होगा बदलाव?
मरम्मत कार्य की गंभीरता को देखते हुए रेलवे ने ट्रेनों को तीन श्रेणियों में बांटा है:
-
14 ट्रेनें पूरी तरह कैंसिल: इनमें मुख्य रूप से मेमू और पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।
-
10 ट्रेनें शॉर्ट-टर्मिनेट: लखनऊ जाने वाली कई ट्रेनें अब कानपुर तक ही आएंगी और वहीं से वापस लौट जाएंगी।
-
32 ट्रेनों का रूट बदला: प्रीमियम ट्रेनें जैसे शताब्दी और वंदे भारत अब अपने पुराने रास्ते के बजाय डायवर्टेड रूट से चलेंगी।
प्रभावित होने वाली प्रमुख ट्रेनों की सूची
1. ये ट्रेनें नहीं चलेंगी (Cancelled):
-
झांसी-लखनऊ-झांसी MEMU (64701/02)
-
कानपुर-रायबरेली-कानपुर पैसेंजर (54153/44)
-
प्रयागराज-कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर (54101/02)
-
सीतापुर-कानपुर-सीतापुर पैसेंजर (54325/26)
-
कानपुर-लखनऊ MEMU (64212, 64203, 64214)
2. कानपुर तक ही सीमित (Short Terminate):
आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी, पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस और लखनऊ-LTT एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें अब लखनऊ के बजाय कानपुर सेंट्रल से ही अपनी यात्रा शुरू और खत्म करेंगी।
3. बदले हुए रास्ते से चलेंगी (Diverted):
अगर आप इनमें सफर कर रहे हैं, तो ध्यान दें कि ये ट्रेनें कानपुर नहीं आएंगी:
-
नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस (12004)
-
आनंद विहार-अयोध्या वंदे भारत (22426)
-
बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल और डिब्रूगढ़-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल।
-
पनवेल, ओखा और यशवंतपुर से गोरखपुर जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनें।
-
कोटा-पटना, LTT-प्रतापगढ़ और भोपाल-प्रतापगढ़ सुपरफास्ट।
यात्रियों के लिए 'स्मार्ट ट्रैवल' टिप्स
इतने लंबे ब्लॉक के दौरान स्टेशन पर फंसने से बेहतर है कि आप पहले से तैयारी रखें:
-
लाइव स्टेटस चेक करें: यात्रा से 2-3 दिन पहले NTES ऐप या IRCTC की वेबसाइट पर अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर देखें।
-
मोबाइल अपडेट: सुनिश्चित करें कि आपका सही नंबर PNR के साथ रजिस्टर्ड है ताकि रेलवे के अलर्ट आपको मिलते रहें।
-
विकल्प तैयार रखें: यदि आपकी ट्रेन कैंसिल है, तो बस सेवा या वैकल्पिक रेल मार्ग के बारे में जानकारी जुटा लें।
-
समय का मार्जिन: डायवर्जन की वजह से ट्रेनें देरी से चल सकती हैं, इसलिए हाथ में एक्स्ट्रा समय लेकर चलें।
