आरएसएस प्रमुख को चंद्रगुप्त-चाणक्य की पेंटिंग भेंट की गई

punjabkesari.in Friday, Apr 14, 2017 - 04:39 AM (IST)

मुंबई: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को वीरवार मौर्य शासक चंद्रगुप्त और उनके मार्गदर्शक चाणक्य को दर्शाती एक पेंटिंग प्रस्तुत की गई। पेंटर वसुदेव कामत ने आरएसएस प्रमुख को अपनी कलाकृति भेंट की। भागवत ने उपनगर बोरिवली में वीरवार रात एक कार्यक्रम में कामत को सम्मानित किया। 

कामत ने कहा कि पेंटिंग में दिखाया गया है कि चाणक्य ‘अखंड भारत’ के बारे में चंद्रगुप्त से बात कर रहे हैं। जनसेवा केंद्र संगठन के सदस्यों के साथ 61 वर्षीय कामत के प्रशंसकों ने इस सम्मान समारोह का आयोजन किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भागवत ने आरएसएस कार्यकर्ताओं की भूमिका और समाज के बारे में उनकी प्रतिबद्धता के बारे में बताया । 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News