चक्रवात के कारण मानसून की विदाई में देरी, दिल्ली से लेकर उत्तराखंड में बारिश के आसार...रेड अलर्ट जारी

punjabkesari.in Friday, Oct 07, 2022 - 10:01 AM (IST)

नेशनल डेस्क: मानसून जहां इस समय विदा होने की तैयारी में है वहीं इसकी एक बार फिर बढ़ती  सक्रियता ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के चलते उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबित चक्रवात ने मानसून को आगे खिसका दिया है।

 

दिल्ली-एनसीआर में भी 10 अक्तूबर तक बारिश के आसार हैं। वहीं पंजाब में भी अगले दो दिनों में बारिश के आसार हैं। चीन सागर में नोरु तूफान की वजह से बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती हवाएं चल रही हैं, इस कारण बारिश हो रही है। यह सिलसिला मध्य अक्तूबर तक जारी रहने का अनुमान है।

 

दिल्ली एनसीआर सहित पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, यूपी, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पंजाब, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में बारिश का अलर्ट आईएमडी ने जारी किया है।

 

उत्तराखंड में स्कूल बंद

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में शुक्रवार को भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के बाद टिहरी जिले में 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने से बचें। 9 और 10 अक्तूबर को भी प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश समेत पूर्व और मध्य भारत में मानसून अभी सक्रिय है। 10 अक्तूबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News