पाकिस्तान ने तीसरे दिन भी पुंछ में एलओसी को बनाया निशाना, गोलीबारी में दो नागरिक घायल

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2019 - 01:13 PM (IST)

पुंछ : पाकिस्तान पिछले तीन दिनों से लगातार पुंछ में एलओसी को निशाना बनाकर गोलीबारी कर रहा है। शनिवार को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने नौशहरा के कलाल क्षेत्र में फायरिंग की। गोलीबारी में दो स्थानीय नागरिक घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। 


स्थानीय लोगों के अनुसार सीमा पार से लगातार हो रही गोलीबारी अब परेशानी का सबब बन गई है। उन्होंने बताया कि नौशहरा में बीती देर रात एक दंपत्ति उस सम घायल हो गया जब वे अपने घर में सो रहे थे। वीरवार को भी पाकिस्तानी गोलीबारी में दो स्थानीय नागरिक घायल हो गये थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News