दो दिनों से नियंत्रण रेखा पर पाक  कर रहा है सीजफायर का उल्लंघन

punjabkesari.in Saturday, Mar 10, 2018 - 03:09 PM (IST)

पुंछ : शुक्रवार को दूसरे दिन भी जिले में पाक सेना ने नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम का उलंघन करते हुए।जिले के माल्टी,कलसां व दिगवारतेडवंा में भारतीय सेना की अग्रीम चोकियों के साथ ही रिहाईशी इलाकों को निशाना बना कर भारी गोलाबारी की जोकि दोपहर तक रूक रूक कर जारी रही। इस गोलीबारी में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं भारतीय सेना भी पाक सेना की इस नापाक हरकत का जोरदार तरीके जवाब दिया। गोलाबारी से नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों में भय का माहोल बना हुआ है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में नियंत्रण रेखा पर सुबह  पाक सेना ने पुंछ नगर के निकटवर्ती नियंत्रण रेखा के अग्रीम क्षेत्रों क्षेत्र में माल्टी, कलसां व दिगवारतेडवं स्थित भारतीय सेना अग्रीम चोकियों के साथ ही रिहाईशी इलाकों को निशाना बना कर पहले हल्के और बाद में मोर्टार जैसे बड़े हथियारों से गोलाबारी शुरू कर दी। जिसका भारतीय सेना ने भी तत्तकाल मुंहतोड़ जवाब  दिया।  सुबह साढ़े नो बजे शुरू हुई यह गोलाबारी दोपहर तक जारी रही।वहीं पाक सेना की इस नापाक हरकत की पुष्टी करते हुए सेना ने प्रैस विज्ञप्ती जारी कर पाक सेेना की तरफ से पुंछ में युद्धविराम का उलंज्ञन किए जाने और भारतीय सेना द्वारा जोरदार जवाबी कारवाही किए जाने की जानकारी दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News