जम्मू संभाग में एलओसी पर पाक ने फिर शुरू की गोलीबारी, लोग कर रहे हैं पलायन

punjabkesari.in Friday, Nov 18, 2016 - 02:17 PM (IST)

जम्मू: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा पर उसका सीजफायर उल्लंघन जारी है। जम्मू के राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम गांवों में पाकिस्तान ने फिर से गोलीबारी शुरू कर दी है। वहीं परगवाल सेक्टर में भी पाकिस्तान ने रात को गोलीबारी की। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार राजोरी के मंजाकोट और अखनूर के परगवाल सेक्टर में पाकिस्तान ने भारी गोलीबारी की है। परगवाल सेक्टर में सीमा से सटे गांव के लोगों ने पलायन भी शुरू कर दिया है। लोगों ने सुरक्षित स्थानों की तरफ रूख करना शुरू कर दिया है। भारतीय जवान भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। फिलहाल किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News