CBSE 12th Result 2026: जारी हुए CBSE 12वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 01:58 PM (IST)

CBSE 12th Result 2026: CBSE ने आज 12वीं के नतीजों का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि इन नतीजों में इस साल कुल 85.20 % छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है।

छात्र ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट

1.      cbse.gov.in

2.      results.cbse.nic.in

3.      cbseresults.nic.in इसके अलावा, DigiLocker और UMANG ऐप पर भी डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध है।

ये रहा पास प्रतिशत

इस साल कुल 85.20% छात्र पास हुए हैं। हालांकि बीते साल(88.39%) की तुलना में इस ग्राफ में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 82.13% दर्ज किया गया। इस परिणाम शानदार प्रदर्शन करते हुए 94,000 से अधिक छात्रों ने 90% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं, वहीं 17,113 मेधावियों ने 95% से अधिक स्कोर किया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News