नतीजों से पहले BJP दफ्तर में बनने लगीं मिठाइयां और जलेबियां, क्या ये 2026 की सबसे बड़ी जीत का है संकेत?

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 08:55 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देश के 5 बड़े राज्य पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मतगणना जारी है। इसी बीच BJP के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में उत्साह का माहौल बन रहा है। पार्टी के कार्यकर्ताओँ द्वारा जश्न की तैयारियां जोरों से शुरु कर दी गई हैं। फिलहाल कोई आधिकारिक परिणाम सामने नहीं आए हैं लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश हाई है।

<

>

मुख्यालय में विशेष पकवानों की तैयारी हुई शुरु

आधिकारिक परिणामों से पहले BJP के मुख्यालय में भारी मात्रा में मिठाइयां और पकवान तैयार किए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं में भारी जोश है और वे मतगणना के रुझानों से पहले ही आश्वस्त नजर आ रहे हैं। जीत की मिठास बांटने के लिए हलवाई बड़ी कढ़ाइयों में गर्मागर्म जलेबियां छान रहे हैं। जलेबियों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के लिए पूरियां और अन्य मिठाइयां भी बनवाई जा रही हैं। खास बात यह है कि भोजन बनाने वाली टीम पूरी स्वच्छता बरत रही है; सभी कर्मचारी मास्क और हेड कवर पहने हुए नजर आ रहे हैं।

एग्जिट पोल और दिग्गज नेताओं का भरोसा

ऐसा माना जा रहा है कि एग्जिट पोल के आधार पर पार्टी ने जश्न की शुरुआत कर दी है।  क्योंकि ज्यादातर एग्जिट पोल्स में भाजपा को असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में मजबूत स्थिति में दिखाया गया है। पार्टी को इन राज्यों में पूर्ण बहुमत मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान ही दावा किया था कि पार्टी बंगाल और असम में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News