NEET Paper 2026: छात्रों के हित में सरकार का बड़ा फैसला, 3 मई को हुई परीक्षा की रद्द
punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 12:29 PM (IST)
NEET Paper 2026: नीट पेपर लीक मामले में NTA ने बड़ा फैसला सुनाया है। 3 मई को हुई परीक्षा को एजेंसी ने रद्द कर दिया है। इस मामले में अब CBI जांच होगी। जल्द ही परीक्षा के लिए नई तारीख का ऐलान किया जाएगा।
NEET UG 2026 Exam canceled: CBI करेगी पेपर लीक की जांच,अब तक 45 लोग हिरासत में लिए गए
NEET UG 2026 का गेस पेपर में 120 सवाल हूबहू असली पेपर में आ गए जिसके बाद परीक्षा की सुचिता को लेकर सवाल उठाने लगे। उसके बाद मामले को राजस्थान पुलिस ने जांच शुरू की जांच में इस बात की पुष्टि हुई की जो परीक्षा हुए हैं उसमें 120 सवाल के बिल्कुल असली पेपर से मेल खा रहे थे। इसके बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-यूजी 2026 (नीट-यूजी) की परीक्षा रद्द करने की घोषणा की है।
परीक्षा रद्द करने का कारण
NTA के अनुसार, 8 मई को यह मामला केंद्रीय जांच एजेंसियों को सौंपा गया था। जांच रिपोर्ट से में हुए खुलासे के बाद इस नतीजे पर पहुंची है कि इससे परीक्षा की पवित्रता भंग हुई है। केंद्र सरकार की मंजूरी मिलते ही NTA ने वर्तमान परीक्षा प्रक्रिया को रोकने और इसे दोबारा आयोजित करने का आदेश जारी किया।
ये भी पढ़ें- Kia Cars Discount: Kia की गाड़ियों पर मिल रही है शानदार डिस्काउंट, जानें कौन से मॉडल पर कर सकते हैं कितनी बचत
अब CBI के हाथों में सौंपी जांच की कमान
इस मामले की कमान अब CBI के हाथों में है। NTA ने स्पष्ट किया है कि वे जांच में पूरी मदद करेंगे और दोषियों को पकड़ने के लिए सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराएंगे।
राजस्थान से जुड़े 'लीक' के तार
SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) द्वारा राजस्थान में पेपर लीक मामले की जांच के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है मनीष यादव और अविनाश लांबा इस गैंग के मुख्य सूत्रधार हैं। इस मामले में एजेंसियों ने अब तक 45 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। 'गेस पेपर' के नाम पर यह गिरोह ठगी और पेपर लीक के नेटवर्क को कई राज्यों में चला रहा था।
ये भी पढ़ें- LPG Subsidy : सरकार ने किया बड़ा फैसला- अब इन लोगों को अब नहीं मिलेगी LPG सब्सिडी, जानिए इसके पीछे की वजह
छात्रों के लिए राहत की बात
अगर दोबारा परीक्षा होती है, तो इसके लिए NTA ने परीक्षार्थियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण रियायतें दी हैं,जो इस प्रकार है
- मई सत्र के लिए किया गया पुराना रजिस्ट्रेशन और डेटा ही मान्य होगा। इसके लिए नया रजिस्ट्रेशन जरुरी नहीं होगा।
- दोबारा परीक्षा के लिए छात्रों से कोई एक्सट्रा फीस नहीं ली जाएगी। पहले जमा की गई फीस वापस की जाएगी और नया एग्जाम NTA अपने खर्च पर कराएगा।
- उम्मीदवारों द्वारा पहले चुने गए परीक्षा केंद्र पर ही नई परीक्षा होगी।
क्या होगा अलगा कदम
NTA जल्द ही परीक्षा की नई तारीखों और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। एजेंसी ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
