महाराष्ट्र, गुजरात ने बढ़ाई चिंता, नहीं थम रहे कोरोना के मामले...जानें आपके राज्य की क्या है स्थिति

punjabkesari.in Monday, May 04, 2020 - 12:45 PM (IST)

नेशनल डेस्क: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप देशभर में तेजी से बढ़ रहा है जिसके कारण महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और तमिलनाडु में कुल 25974 लोग संक्रमित हुए हैं जो देश के सभी मामलों का 60 प्रतिशत है। इसके अलावा मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन हजार के करीब पहुंच गयी है।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42533 तक पहुंच गयी है जबकि इस महामारी के कारण मरने वालों का आंकड़ा 1373 हो गया है। अब तक 11707 लोगों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। मंत्रालय के अनुसार देश के 32 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है: 

 

              राज्य          संक्रमित       ठीक हुए    मौत

  • अंडमान-निकोबार......33.........32...........0
  • आंध्र प्रदेश..............1583......488.........33
  • अरुणाचल प्रदेश........1........1...............0
  • असम....................43......32.............1
  • बिहार....................503.....125............4
  • चंडीगढ़..................94.......19.............0
  • छत्तीसगढ़...............57.......36.............0
  • दिल्ली..................4549....1362.........64
  • गोवा....................7............7..............0
  • गुजरात...............5428......1042.........290
  • हरियाणा.............442........245...........5
  • हिमाचल प्रदेश.... 40...........34.............1
  • जम्मू-कश्मीर........701........287............8
  • झारखंड...............115.........22............3
  • कर्नाटक..............614........293..........25
  • केरल.................500........401............4
  • लद्दाख.................41............17...........0
  • मध्य प्रदेश.........2846.........798..........156
  • महाराष्ट्र.............12974......2115........548
  • मणिपुर................2.............2.............0
  • मेघालय..............12...........0..............1
  • मिजोरम..............1............0..............0
  • ओडिशा..............162...........56...........1
  • पुड्डुचेरी...............8..............5.............0
  • पंजाब................1102..........117..........21
  • राजस्थान..........2886.........1356..........71
  • तमिलनाडु.........3023.........1379.........30
  • तेलंगाना.............1082.........490.........29
  • त्रिपुरा..................16.............2..............0
  • उत्तराखंड............60...........39............0
  • उत्तर प्रदेश.........2645........754..........43
  • पश्चिम बंगाल.....9....63..........151..........35
  • कुल संख्या........42533.....11707........1373 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News