19 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला... CCTV से हुआ साबित, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

punjabkesari.in Wednesday, Jun 05, 2024 - 02:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क: एक 19 साल की लड़की ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया है कि उसके साथ छेड़छाड़ की गई है और आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। लड़की ने इस मामले को शर्मनाक बताते हुए यूट्यूब पर पूरा वीडियो साझा किया है।

घटना का विवरण
लड़की ने बताया कि वह 17 अप्रैल को एक दुकान से सामान खरीदने गई थी, जब एक शख्स ने उसे पीछे से छुआ। घटना के बाद लड़की ने चिल्लाना शुरू कर दिया, लेकिन किसी ने उसकी बात पर विश्वास नहीं किया और उसे 'ड्रामा' करने का आरोप लगाया गया। 

सीसीटीवी फुटेज ने दिखाई सच्चाई
लड़की ने हार मानने के बजाय वहां लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज चेक करवाने का फैसला किया और पुलिस स्टेशन गई। उसने पुलिस को वीडियो दिखाया, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बजाय उसे थप्पड़ मारने का सुझाव दिया। लड़की ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

सोशल मीडिया पर समर्थन
लड़की ने अपने पोस्ट में लिखा, "17 अप्रैल को मुझे फिजिकली हरैस्ड किया गया और आसपास इकट्ठा हुए लोगों ने मेरी बात पर तब तक विश्वास नहीं किया, जब तक उन्हें कैमरे की फुटेज नहीं दिखाई गई। यह बेहद शर्मनाक है कि किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की और मैं ही अपनी आवाज उठा रही थी।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tushika Joshi (@twooshhika)

लड़की ने आगे लिखा, "मैं बेहद निराश हूं। कमजोर महसूस कर रही हूं और मुझे अफसोस है कि जब मैं मदद मांग रही थी तब कुछ चीजें हुईं। इन सबके बारे में बात करना भी बहुत असहज है।" इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लड़की को सपोर्ट करते हुए कई कमेंट्स किए हैं। लोग उसके साहस की सराहना कर रहे हैं और पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह घटना एक बार फिर से समाज में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाती है। जरूरी है कि पुलिस और समाज मिलकर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएं और पीड़ित को न्याय दिलाएं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Related News